Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

पीएम मोदी, सीएम नीतीश और मैथिली ठाकुर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक जामनगर से गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो।

नई दिल्ली: गुजरात पुलिस ने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोकगायिका मैथिली ठाकुर के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पंकज कुमार यादव को जामनगर से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए दरभंगा के एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने बताया कि दरभंगा साइबर थाना की एक टीम आरोपी को अपने साथ लाने के लिए रवाना हो चुकी है।

दरभंगा पुलिस के अनुसार बहेड़ी थाना के उज्जैना गांव का रहने वाला है पंकज कुमार यादव। उसने शुक्रवार को सुबह में पंकज यादव ऑफिसियल इंस्टाग्राम नाम के आईडी से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मैथिली ठाकुर का आपत्तिजनक फोटो और रिल बनाकर उसने सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। इस रिल के वायरल होते ही दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने त्वरित कार्यवाई करते हुए साइबर थानाध्यक्ष प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। साइबर थानाध्यक्ष के बयान पर शुक्रवार की रात प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई भी शुरू कर दी गई। पुलिस ने इंस्टाग्राम की आईडी का लोकेशन ट्रेस करने के बाद दरभंगा पुलिस ने गुजरात की पुलिस से संपर्क किया। गुजरात की पुलिस को पंकज के बारे में जानकारी दी गई। लोकेशन की जानकारी मिलते ही गुजरात की जामनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने की है।

बताया जा रहा है कि पंकज कुमार यादव बहेड़ी थाना क्षेत्र के उजैना गांव का रहने वाला हैं। वह गुजरात की निजी कंपनी में प्राइवेट नौकरी किया करता हैं। वह अभी कुछ दिनों पहले ही दरभंगा अपने पिता के निधन के बाद आया था। आर्थिक तंगी के कारण वह फिर से गुजरात चला गया। इस संबंध में साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने बताया कि सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के बाद उसने इंस्टाग्राम आईडी की जाँच के बाद उसे गुजरात की पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम आरोपी पंकज यादव को लाने के लिए भेजी गई है। दरभंगा लाने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img