जनवाणी संवाददाता ।
मेरठ: टीपी नगर क्षेत्र की मलियाना चौकी के समीप एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए मोर्चरी ले गई। मृतक युवकों की पहचान 30 वर्षीय परवीन पुत्र रामपाल मलियाना मिल गेट के सामने और 32 वर्षीय जितेंद्र पुत्र प्रीतम सिंह निवासी शेखपुरा के रूप में हुई है।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी अज्ञात ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर बागपत बाईपास की ओर से मलियाना चौकी की तरफ जा रहे थे। जब हादसा हुआ। ट्रक का पहिया दोनों युवकों के सिर को कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन ने थाने पहुंचकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक एक्सीडेंट में हुई मृत्यु के दोनों युवक आपस में अच्छे मित्र थे और सुभारती के सामने चाऊमीन का ठहला लगते थे।
वहीं इस मामले में टीपी नगर इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है अज्ञात ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

