Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने12 घंटे में किया मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा

जनवाणी संवाददाता ।

बिहारीगढ़: थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का मात्र 12 घंटे में खुलासा करते हुए दो शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। दोनों आरोपी हरिद्वार और मुजफ्फरनगर जनपद के रहने वाले हैं और कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

बिहारीगढ़ से चोरी हुई बाइक का पुलिस ने किया खुलासा

अंकित निवासी धीर माजरा, हरिद्वार ने थाना बिहारीगढ़ में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए हैं। मामला दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू की और रविवार को तोता टांडा पुल के पास से अमित और विकास को पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से वादी की चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। आरोपी विकास के पास से तमंचा और जिंदा कारतूस भी मिला।

दो और मोटरसाइकिल बरामद, हरिद्वार में दर्ज थे मुकदमे

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि बाइक को बेचने जा रहे थे। उनकी निशानदेही पर जंगल में छिपाई गई दो अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद हुईं। जांच में पता चला कि ये बाइकें रानीपुर और बहादराबाद (हरिद्वार) में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित हैं।आरोपियों ने बताया कि बिहारीगढ़ से चोरी की गई बाइक को उन्होंने जंगल में छुपाया था और बेचने जा रहे थे।एक मोटरसाइकिल बहादराबाद पीठ बाजार से,दूसरी रानीपुर पीठ बाजार से चोरी की थी।पकड़े जाने के डर से दोनों बाइकें बंद पड़े क्रैशर के पीछे झाड़ियों में छिपा दी थीं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img