Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

रामनगरी में ऐतिहासिक क्षण, अभिजीत मुहूर्त में पीएम मोदी करेंगे मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण

जनवाणी ब्यूरो।

नई दिल्ली: अयोध्या आज एक ऐतिहासिक क्षण की गवाह बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण का यह महापर्व परंपरा, आस्था और राष्ट्रभावना का अभूतपूर्व संगम बनने वाला है।

ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। कुल 32 मिनट का यह विशेष काल भगवान श्रीराम के जन्म नक्षत्र के अभिजीत मुहूर्त से साम्य रखता है।

ध्वजारोहण समारोह के लिए 21 नवंबर से चल रहे अनुष्ठानों की भी पूर्णाहुति मंगलवार को होगी। सुबह छह से 10 बजे तक अनुष्ठान होंगे। प्रधानमंत्री राम दरबार व गर्भगृह में रामलला के दर्शन कर पूजन करेंगे। यहां से वह सप्तऋषि मंदिर और फिर माता अन्नपूर्णा मंदिर में प्रार्थना कर मुख्य समारोह में भाग लेंगे।

चार से पांच मिनट के संक्षिप्त ध्वजारोहण अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री बटन दबाकर ध्वज फहराएंगे। सात हजार अतिथि समारोह के साक्षी बनेंगे, जिनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, , धर्मगुरु, व्यापार जगत के प्रमुख नाम, दलित, वंचित, किन्नर और अघोरी समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हैं।

ध्वजारोहण की इस ऐतिहासिक अवसर पर, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एक भव्य मंगल-स्वस्ति गान प्रस्तुत कर रहा है। यह एक दिव्य संगीतमय अर्पण है, जिसका उद्देश्य पूरे वातावरण को आध्यात्मिक आभा से आलोकित करना है। देशभर के प्रतिष्ठित कलाकार इस पावन क्षण पर अपने स्वरों से भजन प्रस्तुत करेंगे। श्री रामचरितमानस के चुनिंदा प्रसंगों का गायन करेंगे और विभिन्न संत-परंपराओं की ओर से रचित मंगलमय काव्यों का सामूहिक वाचन करेंगे।

हेलीकाॅप्टर से साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर आएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिखर पर ध्वजारोहण करने के साथ देश-दुनिया को राम मंदिर के निर्माण की पूर्णता का संदेश देंगे। मंगलवार को चार घंटे का उनका अयोध्या प्रवास होगा। पीएम विशेष विमान से एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हेलीकाॅप्टर से साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर आएंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से रोड शो करते हुए राम मंदिर जाएंगे। पीएम के आगमन को देखते हुए एसपीजी ने सुरक्षा की कमान अपने हाथों में संभाली ली है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। रामनगरी में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी मंगलवार को सुबह 9.30 बजे विशेष विमान से महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पीएम एयरपोर्ट से हेलाकाॅप्टर से साकेत कॉलेज परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर आएंगे। हेलीपैड से पीएम का काफिला रामपथ पर रोड शो करते हुए जगद्गुरु आदि शंकराचार्य द्वार से राम मंदिर में प्रवेश करेगा।

रामपथ पर पीएम मोदी के रोड शो के दौरान भव्य स्वागत किए जाने की तैयारी

रामपथ पर पीएम मोदी के रोड शो के दौरान भव्य स्वागत किए जाने की तैयारी है। करीब एक किमी लंबे इस मार्ग के दोनों तरफ 12 स्थानों पर महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों की ओर से पुष्प वर्षा के साथ उनकी अगवानी की जाएगी। साकेत कॉलेज के गेट पर वैदिक आचार्यों के नेतृत्व में बटुक शंख ध्वनि के साथ स्वस्तिवाचन करेंगे। सात स्थानों पर बनाए गए सांस्कृतिक मंचों पर प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए लोक कलाकार संगीत की त्रिवेणी नृत्य, वादन और गायन प्रस्तुत करेंगे।

सुबह 10 बजे राम मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी और संघ प्रमुख
राम मंदिर के निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने बताया कि पीएम मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सुबह 10 बजे राम मंदिर पहुंचेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी होंगी। पीएम मोदी सबसे पहले राम जन्मभूमि में सप्त ऋषि मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img