Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Delhi Blast Case: आज NIA लाएगी डॉ. शाहीन को लखनऊ और कानपुर, खुल सकते हैं दिल्ली धमाके के कई राज

जनवाणी ब्यूरो।

नई दिल्ली: विस्फोटक के साथ गिरफ्तार हुई जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की पूर्व फैकल्टी डॉ. शाहीन को एनआईए मंगलवार को लखनऊ और कानपुर ले जा सकती है। जांच अधिकारियों ने कहा कि उनसे कई पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा, शहर से चोरी हुई पुरानी कारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पाए गए संदिग्ध मोबाइल नंबरों की भी जांच की जाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ. शाहीन को कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ और कानपुर लाया जाएगा। जांच अधिकारी उसका कनेक्शन खंगालने का प्रयास करेंगे। उसके साथ प्रकाश में आई 13 किशोरियों की जानकारी जुटाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज और संवेदनशील क्षेत्रों में उसके और कनेक्शन देखे जाएंगे। खुफिया, एलआईयू और पुलिस सतर्क हो गई है

शाहीन से संबंध रखने वालों की जांच जारी

दिल्ली धमाके के बाद शहर में संदिग्धों और डॉ. शाहीन से संबंध रखने वालों की जांच जारी है। जांच में डॉ. शाहीन से संबंधित एनजीओ से जुड़े लोगों के आधा दर्जन बैंक खाते (फर्जी) म्यूल मिले हैं। आशंका है कि इनका इस्तेमाल रकम को चोरी छिपे खपाने में इस्तेमाल किया जा रहा था।

एजेंसियों को डॉ. शाहीन और एनजीओ के खातों की जांच के दौरान कुछ खास बैंक खातों से लेनदेन होने का पता चला था। इन खातों की जांच शुरू हुई तो इनमें से कुछ खाते यूपी, फरीदाबाद आदि की किशोरियों और दिहाड़ी मजदूरों के निकले। खाताधारकों तक पहुंची जांच टीमों ने जब उनसे पूछताछ की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। खाताधारकों ने बताया कि उन्हें हर माह एक तय रकम देने की बात कहकर खाते खुलवाए गए थे। इन खातों में कब और कितनी धनराशि आई। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि इन लोगों ने रुपये मिलने की बात स्वीकारी है। ऐसे में जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि बाहर से आए रुपयों को ऐसे खातों के माध्यम से निकालकर इस्तेमाल किया गया है। इन खातों में आईं धनराशि के श्रोतों का भी पता लगाया जा रहा है।

रविवार को गम्मू खां हाते के आसपास इलाके में पूछताछ की

जांच एजेंसियों ने रविवार को गम्मू खां हाते के आसपास इलाके में पूछताछ की। इस इलाके में कई कश्मीरी रह रहे हैं। जो मेवा, गर्म कपड़े आदि बेचने के सिलसिले में शहर आए हैं। इन कश्मीरी मूल के लोगों से उनकी पहचान के दस्तावेज लेकर उनका सत्यापन कराया जा रहा है। सोमवार को दो संदिग्ध मिले हैं, इनसे पूछताछ की गई है। कई लोगों ने रुपये के लालच में बिना सत्यापन किरायेदार रख लिए थे जो अब कहीं चले गए हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img