जनवाणी संवाददाता ।
सहारनपुर: थाना गंगोह क्षेत्र के गंगोह-नानौता रोड पर मंगलवार की सुबह सांगाठेड़ा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर गंगोह पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला को प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान सांगाठेड़ा गांव निवासी महिला के रूप में हुई है। पुलिस घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी कर रही है, ताकि अज्ञात वाहन चालक का सुराग मिल सके। पुलिस का कहना है कि वाहन चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मौके से एकत्र किए गए साक्ष्यों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

