Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: मिर्जापुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोकशी के आरोपी को किया गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: मिर्जापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में गोकशी के एक आरोपी को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक मिर्जापुर और उपनिरीक्षक ललित तोमर की टीम ढाबा पुलिया के पास संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नहर मार्ग की ओर से तेज गति से आती एक स्कार्पियो को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन चालक गाड़ी को कच्चे रास्ते की ओर मोड़कर फरार होने लगा।

पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश गाड़ी छोड़कर बाग की तरफ भागने लगा और अपने आप को पकड़ने से रोकने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सऊद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी रायपुर, थाना मिर्जापुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा .315 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस तथा एक स्कार्पियो बरामद की है।

सऊद थाना मिर्जापुर में दर्ज सीएस एक्ट के मामले में आरोपी है। उसके खिलाफ गोकशी और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े करीब पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img