Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

Airbus: एयरबस A320 में सॉफ्टवेयर दिक्कत, भारत समेत दर्जनों देश प्रभावित, दुनिया से 6000 विमान रिकॉल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूरोप की प्रमुख विमान निर्माता कंपनी एयरबस ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अपने A320 बेड़े के विमानों को वापस बुला रही है। कंपनी के अनुसार, यह कदम विमानों में आवश्यक सॉफ्टवेयर अपडेट किए जाने के कारण उठाया गया है। एयरबस के इस फैसले का असर केवल यूरोप तक सीमित नहीं रहेगा—दुनियाभर में उड़ानों और हवाई यातायात पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

6000 विमानों को रिकॉल कर रही कंपनी

एयरबस के मौजूदा समय में करीब 11,300 ए320 विमान संचालित हो रहे हैं, जिनमें से कंपनी करीब 6000 ए320 परिवार के विमानों को रिकॉल कर रही है। यह पूरी दुनिया के विमानों के बेड़े की करीब आधी संख्या है। अब जब क्रिसमस के आसपास हवाई यातायात बढ़ जाता है, तो उस समय एयरबस का अपने विमानों को वापस बुलाना पूरी दुनिया में हवाई यातायात को प्रभावित करेगा। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

एयरबस द्वारा A320 परिवार के 6000 विमानों को वापस बुलाने का कदम कंपनी के 55 साल के इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉल माना जा रहा है। ए320 फैमिली आज दुनिया की सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली नैरो-बॉडी विमान श्रृंखला है, और लगभग हर प्रमुख एयरलाइन इसका इस्तेमाल करती है। कंपनी के बयान जारी करने के समय स्थिति और भी गंभीर रही। जब एयरबस ने रिकॉल की घोषणा की, उस वक्त दुनिया भर में 350 से अधिक ऑपरेटर्स के 3000 से ज्यादा A320 विमान हवा में उड़ान भर रहे थे।

विमानों में सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जाना है, जो बहुत ज्यादा मुश्किल काम नहीं है, लेकिन इसके लिए विमानों को रिपेयर सेंटर में रिपोजिशन करके की जरूरत होगी जिसमें हर विमान में कम से कम दो घंटे का समय लग सकता है। अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, चीन, यूरोप, भारत और न्यूजीलैंड समेत दुनिया के कई देशों में इसके चलते उड़ान सेवाएं बाधित हो सकती हैं या उनमें देरी हो सकती है।

एयरबस पहले ही बड़े पैमाने पर विमानों की मरम्मत कर रही हैं

एयरबस पहले ही बड़े पैमाने पर विमानों की मरम्मत कर रही है, जिससे उसका मेंटिनेंस विभाग पहले ही दबाव में है। साथ ही कंपनी के पास कर्मचारियों की भी कमी है। यही वजह है कि हवाई यातायात के सामान्य होने में लंबा वक्त लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी अमेरिकन एयरलाइंस के पास ए320 बेड़े के विमानों की संख्या सबसे ज्यादा है। अमेरिकन एयरलाइंस अभी ए319 मॉडल के 129 विमानों, ए320 मॉडल के 47 विमानों और ए321 मॉडल के 299 विमानों का संचालन करती है। इस तरह कंपनी के पास ए320 फैमिली के 475 विमान हैं। भारत की इंडिगो एयरलाइंस के पास 312 विमान हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img