Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी, पलाश मुछाल के साथ शादी रद्द, इंस्टाग्राम पर जारी किया बयान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने आखिरकार अपनी शादी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा बयान जारी करते हुए पुष्टि की है कि संगीतकार पलाश मुछाल के साथ उनकी शादी आधिकारिक रूप से रद्द कर दी गई है।

बता दें कि दोनों की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन उसी दिन इसे अचानक टाल दिया गया था। तब से लगातार चर्चा थी कि शादी क्यों रुकी और आगे क्या फैसला होगा। अब मंधाना ने साफ कर दिया है कि शादी सिर्फ टली नहीं, बल्कि रद्द हो गई है।

मंधाना ने किया यह आग्रह

रविवार को मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, पिछले कुछ सप्ताह से मेरे जीवन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर बोलना जरूरी है। मैं बहुत निजी इंसान हूं और मैं इसे इसी तरह रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी रद्द कर दी गई है। मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हूं और आप सभी से भी यही करने की विनती करती हूं। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें अपनी गति से आगे बढ़ने का समय दें।

हम सभी के पीछे एक बड़ा उद्देश्य है

मंधाना ने लिखा, मेरा मानना है कि हम सभी के पीछे एक बड़ा उद्देश्य है और मेरे लिए वह उद्देश्य हमेशा अपने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना रहा है। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं भारत के लिए यथासंभव लंबे समय तक खेलती रहूं और ट्रॉफियां जीतती रहूं और मेरा ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। अब आगे बढ़ने का समय है।

अनिश्चितकाल के लिए टाली गई थी शादी

मंधाना और संगीतकार पलाश की शादी के दिन मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शादी से ठीक पहले मंधाना के मैनेजर ने इस बात की जानकारी दी थी कि मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण शादी अनिश्चितकाल के लिए टाली गई है। इसके अगले ही दिन पलाश भी बीमार हो गए थे। इसके बाद से ही पलाश और मंधाना के रिश्तों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। अब मंधाना ने स्पष्ट किया है कि शादी रद्द हो गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...
spot_imgspot_img