Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर पुलिस का ऑपरेशन टॉर्च: घुसपैठियों और अवैध रूप से रह रहे बाहरी लोगों पर सघन कार्रवाई तेज

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार की सख्त नीति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद सहारनपुर पुलिस ने जनपद में घुसपैठियों और अवैध तरीके से रह रहे व्यक्तियों के विरुद्ध ऑपरेशन टॉर्च अभियान को और तेज कर दिया है। मंगलवार देर शाम से पुलिस टीमों ने सड़क किनारे बने अस्थायी आश्रयों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में पहुंचकर रहने वाले लोगों के आधार कार्ड और अन्य पहचान दस्तावेजों की गहन जांच की। पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति बिना वैध पहचान के जनपद में निवास न कर सके।

पिछले एक माह से पुलिस किरायेदारों और बाहर से आकर रहने वालों का घर-घर जाकर सत्यापन कर रही है। अब इसी क्रम में सड़क किनारे और झुग्गी क्षेत्रों में रहने वालों की पहचान की जांच को भी तीव्र कर दिया गया है। देर रात तक चले अभियान में पुलिस टीमों ने रेलवे लाइन के आसपास और शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमने वाले बाहरी व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान सत्यापित की।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध रूप से रह रहे विदेशी या बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, या कोई व्यक्ति बिना पहचान दस्तावेजों के घूमता मिले, तो तुरंत डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके|

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img