जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए जनपद सहारनपुर में खुले आसमान के नीचे, सड़क या फुटपाथ पर सोने वाले बेसहारा लोगों को सुरक्षित रैन बसेरों तक पहुंचाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत प्रतिदिन दो ई-रिक्शा संचालित किए जा रहे हैं, जो सूचना मिलते ही संबंधित स्थान पर पहुंचकर जरूरतमंद व्यक्ति को नजदीकी रैन बसेरे में नि:शुल्क पहुंचा रहे हैं।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि शहर में कोई व्यक्ति खुले में, सड़क या फुटपाथ पर सोता हुआ दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहारनपुर के फोन नंबर 0132-2723971 या टोल फ्री नंबर 1077 पर दें। सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम के कर्मचारी बताए गए पते पर ई-रिक्शा भेजेंगे और संबंधित व्यक्ति को सुरक्षित रैन बसेरे में पहुंचाया जाएगा।
रैन बसेरे तक पहुंचाने के लिए तैनात ई-रिक्शा
- ई-रिक्शा संख्या UP11CT0573 — चालक: संदीप कुमार, मोबाइल: 9149170294
- ई-रिक्शा संख्या UP11CT1224 — चालक: निशु, मोबाइल: 9058739738
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि शीत लहर के दौरान किसी भी व्यक्ति को ठंड से जान का खतरा न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। आमजन की सतर्कता और सहयोग से अधिक से अधिक जरूरतमंदों को समय रहते रैन बसेरे तक पहुंचाया जा सकेगा।
संपर्क विवरण
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कलेक्ट्रेट, सहारनपुर
फोन: 0132-2723971 | टोल फ्री: 1077
ईमेल: [email protected]

