Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: विधानसभा परिसर में सपा विधायकों का प्रदर्शन, सरकार की नीतियों के खिलाफ जताया विरोध

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में शीतकालीन सत्र के दौरान चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन में सहारनपुर की देहात विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक आशु मलिक भी शामिल रहे।आशु मलिक ने कहा कि प्रदेश का किसान, नौजवान, बेरोजगार और आम नागरिक आज महंगाई, बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन सरकार इन गंभीर मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोडीन सिरप जैसे संवेदनशील मामलों पर भी सरकार का रवैया उदासीन बना हुआ है, जिससे जनता में रोष बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र की समय-अवधि बढ़ाने की मांग इसी उद्देश्य से की गई है ताकि जनता से जुड़े हर मुद्दे को सदन में पूरी मजबूती के साथ उठाया जा सके और सरकार को जवाबदेह बनाया जा सके। आशु मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने संस्थापक नेता के विचारों पर चलते हुए जनहित, न्याय और संघर्ष की राजनीति को लगातार आगे बढ़ाती रहेगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज़ बुलंद करती रहेगी और प्रदेश के लोगों के हक़ की लड़ाई हर मंच पर जारी रहेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img