Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: जिलाधिकारी ने विटामिन ए सम्पूरण अभियान के द्वितीय चरण का किया शुभारम्भ

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जिला महिला चिकित्सालय में विटामिन ए सम्पूरण अभियान के द्वितीय चरण (दिसम्बर 2025) का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि विटामिन ए बच्चों के लिए शिशु सुरक्षा कवच की तरह है, जिसे प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक अवश्य दिलाएं। साथ ही टीकाकरण कर्मियों से अपेक्षा जताई कि वे जनता और स्वास्थ्य विभाग के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं और बच्चों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए अभियान को सफल बनाएं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि विटामिन ए सम्पूरण अभियान का द्वितीय चरण 26 दिसम्बर 2025 से शुरू होकर 24 जनवरी 2026 तक संचालित रहेगा। अभियान के अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के कुल 4,82,860 बच्चों को विटामिन ए की खुराक से आच्छादित किया जाएगा। यह कार्यक्रम वर्ष में दो बार, छह माह के अंतराल पर आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि विटामिन ए बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है, जिससे वे स्वस्थ और पोषित रहते हैं।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि अभियान का संचालन एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सहयोग से किया जाएगा।

बुधवार और शनिवार को आयोजित टीकाकरण सत्रों में विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विटामिन ए से रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है, आंखों की कोर्निया की सुरक्षा होती है, दस्त और श्वसन रोगों से बचाव होता है, रतौंधी जैसे नेत्र रोगों से सुरक्षा मिलती है, कुपोषण में कमी आती है और शारीरिक विकास में सहायता मिलती है। 9 माह से 5 वर्ष तक बच्चों को छह माह के अंतराल पर विटामिन ए देने से बाल जीवितता में लगभग 20 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है।उद्घाटन अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक सुधा कुमारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका इन्दिरा सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी मुकेश कुमार, जिला महिला चिकित्सालय से नवदीप गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ मनदीप सिंह, हॉस्पिटल मैनेजर ईशा, अपर शोध अधिकारी अरविन्द कुमार, पवन कुमार, हुकम सिंह, नदीम अखलाक, संदीप धीमान, यूनिसेफ से डीएमसी अमित शर्मा, आईओ शशि बाला सहित जिला महिला चिकित्सालय के टीकाकरण कर्मी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img