Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: रेलवे भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर पूर्व प्रांत संयोजक बजरंग दल ने पीएम, गृहमंत्री व मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: पूर्व प्रांत संयोजक बजरंग दल विकास त्यागी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैश्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर रेलवे भूमि पर बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने पत्र में कहा है कि रेलवे पटरियों, स्टेशनों और अन्य रेलवे संपत्तियों पर अवैध कब्जा तेजी से बढ़ रहा है।

इन कब्जाधारियों द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों से लेकर पक्के भवनों का निर्माण किया गया है, वहीं कई स्थानों पर मजार, दरगाह और मस्जिदों का भी निर्माण किया गया है।विकास त्यागी ने चेतावनी दी है कि इन अवैध कब्जाधारियों में बांग्लादेशी, रोहिंग्या और अन्य घुसपैठिए भी शामिल हो सकते हैं, जिससे न केवल सुरक्षा को खतरा है बल्कि राजस्व को भी भारी हानि हो रही है। उन्होंने पत्र में रेलवे के संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए उनसे तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में इस प्रकरण को अति गंभीर बताया गया है और अनुरोध किया गया है कि रेलवे भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img