Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

Meerut News: गैंगस्टर विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में मौत

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश में भर्ती गैंगस्टर विनय त्यागी की उपचार के दौरान शनिवार की सुबह करीब 8:00 बजे मौत हो गई। विनय त्यागी को कुछ दिन पूर्व लक्सर में दो हमलवारों ने गोली मारी थी। बता दें कि गैंगस्टर विनय त्यागी का एम्स ऋषिकेश में आपरेशन किया गया था। उसकी गर्दन और हाथ में लगी गोली को डाक्टरों की टीम ने निकाला था। गोली लगने से उसकी आंतें फट गई हैं। गैंगस्टर को आइसीयू वार्ड में वेंटीलेटर पर रखा गया था। ऋषिकेश के कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि एम्स के आईसीयू में भर्ती गैंगस्टर विनय त्यागी कि शनिवार की सुबह 8:00 बजे मौत हो गई।

मुजफ्फरनगर के गांव खाईखेड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को बीते एक अक्टूबर को देहरादून पुलिस ने लाखों की नकदी और जेवर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। हरिद्वार में पहले से दर्ज मुकदमों के चलते उसे 12 दिसंबर को रुड़की कारागार में शिफ्ट किया गया था। बुधवार दोपहर एक पुलिस टीम उसे पेशी पर लक्सर कोर्ट ले जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले थे। जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img