Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: घने कोहरे के चलते होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाया गया अभियान

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा घने कोहरे और सर्द मौसम के चलते सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष रात्रिकालीन सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। बीती रात जिले के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी हाईवे, व्यस्त मार्गों, टोल प्लाजा और दुर्घटना संभावित स्थानों पर तैनात रहे। एसएसपी ने बताया कि अभियान के तहत हाईवे और सड़क किनारे स्थित ढाबों, चौराहों और तिराहों पर प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराया गया।

सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग को रोकने के लिए वाहन चालकों और ढाबा संचालकों को जागरूक किया गया और वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने के निर्देश दिए गए। गन्ना ढुलाई में लगे शुगर मिल वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाकर उन्हें रात में अधिक दृश्य बनाने की व्यवस्था की गई। एसएसपी ने बताया कि टोल प्लाजा पर पीए सिस्टम के माध्यम से कोहरे में वाहन चलाने के दौरान सावधानी और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए लगातार ऑडियो संदेश प्रसारित किए गए।

इसके अलावा दुर्घटना संभावित स्थानों पर रिफ्लेक्टिव टेप, संकेतक पट्टिकाएं, साइन बोर्ड और सड़क पर सफेद पट्टियां लगाई गईं। प्रत्येक थाना स्तर पर एक्सीडेंट मित्र टीम का गठन कर घायलों को त्वरित सहायता पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, जबकि हाईवे पर एम्बुलेंस की समुचित तैनाती भी सुनिश्चित की गई।पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि घने कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें, गति सीमित रखें और वाहन की लाइट व रिफ्लेक्टर का प्रयोग अवश्य करें। जनपद पुलिस का यह अभियान सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी लगातार जारी रहेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img