Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Share Market Today: हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ITC में चार प्रतिशत की गिरावट

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखी गयी, हालांकि 01 फरवरी से पान मसाला, सिगरेट, बीड़ी और अन्य तंबाकू उत्पादों पर उपकर लगाने और कर बढ़ने के लिए अध्यादेश जारी होने से आईटीसी के शेयरों में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 70.76 अंक चढ़कर 85,259.36 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 365.89 अंक (0.43 प्रतिशत) ऊपर 85,554.49 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 8.55 अंक की बढ़त के साथ 26,252.80 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 106.25 अंक यानी 0.41 प्रतिशत ऊपर 26,252.80 अंक पर रहा।

कल कैसी रही बाजार की चाल?

सरकार के 31 दिसंबर की देर रात जारी अध्यादेशों के बाद 01 जनवरी को आईटीसी का शेयर करीब 10 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ था। आज भी फिलहाल यह चार प्रतिशत से ज्यादा नीचे है।

वहीं, ऑटो, धातु, बैंकिग, रियलिटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस सेक्टरों के सूचकांकों में तेजी रही। वहीं, एफएमसीजी में गिरावट रही।

सेंसेक्स की बढ़त में मुख्य योगदान एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और बजाज फाइनेंस का रहा। आईटीसी और टाइटन के शेयरों में गिरावट रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img