Tuesday, July 21, 2026
- Advertisement -

JEECUP Exam 2026: यूपी पॉलिटेक्निक 2026 एग्जाम की तारीखें घोषित, जानें कब होगी परीक्षा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 की तिथियां घोषित कर दी हैं। यह परीक्षा 15 मई से 22 मई, 2026 तक आयोजित की जाएगी और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में ली जाएगी। यह परीक्षा इंजीनियरिंग, फार्मा, प्रौद्योगिकी, कृषि, फैशन डिजाइन और अन्य डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य के सरकारी और निजी संस्थानों में आयोजित की जाती है।

परीक्षा पैटर्न कैसा रहेगा?

JEECUP पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का प्रश्न पत्र 100 प्रश्नों का होगा, जिनमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे, और केवल एक उत्तर सही होगा।

सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे।

कोई नकारात्मक अंकन (negative marking) नहीं होगा, जिससे उम्मीदवार बिना डर के सभी प्रश्नों का प्रयास कर सकते हैं।

यह पैटर्न उम्मीदवारों को अपनी पूरी क्षमता से परीक्षा में शामिल होने का अवसर देता है, क्योंकि उन्हें गलत उत्तर देने का कोई भय नहीं होता।

पिछले साल 28 मई तक हुए एग्जाम

परिषद द्वारा जारी JEECUP 2026 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए ग्रुप ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, एल और के1 से के8 तक की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों के बीच ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी। इससे पहले वर्ष 2025 में यूपी जेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा का आयोजन 20 से 28 मई 2025 के बीच किया गया था।

JEECUP परीक्षा इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन से जुड़े डिप्लोमा स्तर के पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाता है।

कैसे करे आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

सबसे पहले JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी जैसी संपर्क जानकारी दर्ज कर पंजीकरण करें।

लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।

निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) से करें।

सभी विवरण सही होने के बाद JEECUP 2026 आवेदन पत्र जमा कर दें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Mallikarjun Kharge: जंतर-मंतर की झड़प के बाद खड़गे का बड़ा फैसला, जन्मदिन नहीं मनाने का ऐलान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

UP News: भाजपा और रालोद के बीच सीटों पर मंथन, 2022 का सफल फॉर्मूला फिर चर्चा में

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की...
spot_imgspot_img