Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का ब्रेकअप, क्या एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट ने रिश्ते में डाली दरार?

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में एक साथ देखा जाता था। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर प्यार का इजहार भी किया था। हाल ही में, दोनों ने न्यू ईयर वेकेशन भी एक साथ मनाया था। हालांकि, अब इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की राहें अब अलग हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि इस ब्रेकअप की वजह सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में हुई एक घटना बनी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया ने ब्रेकअप कर लिया है, और इस बात की पुष्टि उनके करीबी सूत्रों ने की है। हालांकि, वीर और तारा की ओर से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि ब्रेकअप की असल वजह क्या रही।

कुछ दिन पहले सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया और उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया साथ में पहुंचे थे। कॉन्सर्ट के दौरान, एपी ढिल्लों ने तारा को मंच पर बुलाया, और इस मौके पर उनके बीच की बॉन्डिंग ने सभी को हैरान कर दिया। स्टेज पर, एपी ढिल्लों ने तारा सुतारिया को किस किया, और इसके बाद वीर पहाड़िया का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। वीर का गुस्से में प्रतिक्रिया देने का अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसने काफी सुर्खियां बटोरीं।

तारा और वीर ने इस साल अगस्त में अपने रिश्ते को पब्लिक किया था और उसके बाद से दोनों अक्सर साथ में देखे गए थे। उनके वीडियोज और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरें भी खूब वायरल होती थीं। लेकिन अब इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं, और सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में हुई घटना के कारण उनका रिश्ता टूट गया।

हालांकि, तारा ने इस घटना के बारे में कहा था कि जो बातें वायरल हो रही हैं, वो केवल नेगेटिव पीआर का हिस्सा हैं और उसने इसे गलत तरीके से पेश किया गया है।

तारा सुतारिया इन दिनों अपने करियर को लेकर भी चर्चा में हैं। वह जल्द ही साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म “टॉक्सिक” में नजर आएंगी, जिसका लुक भी हाल ही में सामने आया है। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी, और दिलचस्प बात यह है कि इसका मुकाबला सिनेमाघरों में फिल्म “धुरंधर 2” से होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img