Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ का क्रिप्टिक पोस्ट, तलाक की अफवाहों पर दिया करारा जवाब, लिखा ‘मेरे पति…’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर काम और रिश्तों से ब्रेक लेने की बात साझा की, और फिर उसे तुरंत डिलीट भी कर दिया। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपने पति रोहनप्रीत सिंह से जुड़ी तलाक की अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

क्या था मामला?

नेहा कक्कड़ ने अपने पति रोहनप्रीत सिंह से तलाक की अफवाहों पर सफाई दी है। यह अफवाहें तब शुरू हुईं जब नेहा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि वे जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे नहीं जानतीं कि कब वापस आएंगी। साथ ही उन्होंने अपने फैंस और पैपराजी से निवेदन किया कि वे उनकी तस्वीरें या वीडियो न बनाएं और उनकी निजता का सम्मान करें। हालांकि, कुछ ही मिनटों बाद नेहा ने वह पोस्ट डिलीट कर दी, जिससे सोशल मीडिया पर तलाक की अफवाहें फैल गईं।

नेहा ने अपनी सफाई दी

नेहा ने इसके बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट डाली, जिसमें उन्होंने लिखा, “दोस्तों, कृपया मेरे प्यारे और मासूम पति और मेरे परिवार को इस अफवाहों में मत घसीटिए। वे मेरे लिए सबसे अच्छे और सच्चे लोग हैं। जो कुछ भी मैं हूं, वह उनके सपोर्ट की वजह से हूं।” उन्होंने आगे कहा कि वे कुछ लोगों और सिस्टम से शिकायत करती हैं, लेकिन अपने पति और परिवार को इसमें नहीं लाना चाहतीं।

नेहा को पोस्ट पर हुआ पछतावा

नेहा ने माना कि सोशल मीडिया पर भावुक होकर पोस्ट करना उनकी गलती थी, क्योंकि लोग छोटी बात को भी बड़ा बना देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब वे सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कभी नहीं बात करेंगी। अंत में, नेहा ने लिखा, “बेचारी, भावुक नेहा इस दुनिया के लिए बहुत भावुक है। सॉरी और थैंक यू। चिंता मत करो, मैं जल्द ही धमाके के साथ वापसी करूंगी! ढेर सारा प्यार।”

म्यूजिक शोज की जज भी रह चुकी नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस उनकी धमाकेदार वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत की शादी 2020 में हुई थी। नेहा कक्कड़ ने कई हिट गाने गाए हैं, जैसे ‘आंख मारे’, ‘दिलबर’, ‘हौली हौली’, ‘मोरनी बनके’। इसके अलावा, वे कई म्यूजिक शोज की जज भी रह चुकी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img