Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

PM Modi: नितिन नवीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, PM नरेंद्र मोदी बोले– “मैं कार्यकर्ता हूं, नितिन नवीन मेरे बॉस हैं”

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नवीन मंगलवार को भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने गए। पार्टी मुख्यालय में हुए औपचारिक एलान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही। इस अवसर पर पीएम मोदी ने नितिन नवीन को माला पहनाकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

पीएम मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नवीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष बनना गौरव और बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह संगठन पर्व कार्यकर्ता-केंद्रित सोच का प्रतीक है।

पीएम मोदी ने कहा, “हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और जनसेवा-राष्ट्रसेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है। हमने शून्य से शिखर तक का सफर देखा है।”

प्रधानमंत्री ने भाजपा के सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का अभिनंदन करते हुए कहा कि पार्टी का फोकस जितना संगठन विस्तार पर है, उतना ही कार्यकर्ता निर्माण पर भी है। उन्होंने कहा, “मैं मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक रहा हूं, लेकिन सबसे पहले मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। आज मैं कार्यकर्ता हूं और नितिन नवीन मेरे बॉस हैं।”

एनडीए समन्वय और युवा नेतृत्व पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नवीन को न केवल भाजपा बल्कि एनडीए के घटक दलों के साथ भी बेहतर समन्वय बनाना है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन ने अब तक खुद को साबित किया है और वे मिलेनियल पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “देश 21वीं सदी के एक अहम दौर में प्रवेश कर चुका है। पहले 25 साल बीत चुके हैं और आने वाले 25 साल विकसित भारत के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।”

पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नवीन उस पीढ़ी से आते हैं, जिसने रेडियो से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक का सफर देखा है। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं को सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

भाजपा के चुनावी प्रदर्शन का जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने सत्ता को सुख नहीं बल्कि सेवा का माध्यम बनाया है। उन्होंने पिछले 11 वर्षों में हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा में भाजपा की पहली सरकार बनने का जिक्र किया। साथ ही पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में भाजपा के मजबूत विकल्प के रूप में उभरने की बात कही।

पीएम मोदी ने कहा, “बीते डेढ़-दो वर्षों में भाजपा पर जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। विधानसभा से लेकर स्थानीय निकायों तक भाजपा का स्ट्राइक रेट अभूतपूर्व रहा है।” उन्होंने महाराष्ट्र और केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की सफलता का भी उल्लेख किया और कहा कि पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है।

भाजपा के संगठनात्मक सफर को किया याद

प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में भाजपा के शुरुआती संघर्ष से लेकर राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा के कार्यकाल तक संगठन की मजबूती का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने उत्तर भारत को उपेक्षा से निकालकर दिल से जोड़ा और देश को स्थिरता, सुशासन और संवेदनशीलता वाला विकास मॉडल दिया।

सामाजिक न्याय और गरीब कल्याण पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने सामाजिक न्याय को नारे से आगे ले जाकर जमीन पर उतारा। जल जीवन मिशन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ 5-6 वर्षों में 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों को नल से जल की सुविधा दी गई।

मंदिर दर्शन से की दिन की शुरुआत

इससे पहले नितिन नवीन ने दिल्ली के झंडेवाला मंदिर, भगवान वाल्मीकि मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर और गुरुद्वारा बंगला साहिब में पूजा-अर्चना कर दिन की शुरुआत की।

सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष

45 वर्षीय नितिन नवीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पहले अमित शाह 49 वर्ष की उम्र में पार्टी अध्यक्ष बने थे।
गौरतलब है कि अध्यक्ष पद के लिए कोई अन्य नामांकन न आने के कारण नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए। उन्हें 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

जनसंघ के 75 वर्ष पूरे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं और उन्होंने उन सभी परिवारों का सम्मान किया, जिन्होंने पीढ़ियों तक त्याग और बलिदान देकर संगठन को मजबूत किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img