Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

कुवैत से दिल्ली आ रही Indigo Flight को बम और हाईजैक की धमकी, अहमदाबाद में Emergency Landing

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बीते कुछ समय से विमानों को लगातार धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने और हाईजैक करने की धमकी मिली। सुरक्षा को देखते हुए विमान की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

टिशू पेपर पर लिखा मिला धमकी भरा नोट

जानकारी के मुताबिक, विमान के अंदर एक टिशू पेपर पर लिखा हुआ नोट मिला, जिसमें फ्लाइट को हाईजैक करने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया गया। विमान में सवार सभी 180 यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की गई, साथ ही यात्रियों की पहचान की पुष्टि की जा रही है।

इंडिगो की यह फ्लाइट सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (SVPIA), अहमदाबाद पर सुरक्षित रूप से उतारी गई।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच जारी

धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गईं। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, अब तक किसी भी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के मुताबिक बम निरोधक दस्ते ने विमान की पूरी तरह से जांच की है।

सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद प्रोटोकॉल के अनुसार आगे की कार्रवाई जारी है। इस घटना के चलते दिल्ली के लिए उड़ान में करीब दो घंटे की देरी होने की संभावना जताई जा रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 18 जनवरी और 22 जनवरी को भी इंडिगो की फ्लाइट्स को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।
18 जनवरी को दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद एहतियातन लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया था।लगातार मिल रही इन धमकियों के चलते विमानन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और एजेंसियां हर मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img