Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

CM Yogi आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता में बताया UP के लिए अवसर और योजनाएं

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बजट से राज्य और नागरिकों के लिए संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। सीएम ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विजनरी बजट प्रस्तुत करने के लिए धन्यवाद दिया।

यूपी के लिए बजट में अवसर

सीएम योगी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में पीएम के नेतृत्व में लागू नीतियों ने धरातल पर बदलाव लाया। उन्होंने कहा कि इसी अवधि में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे और भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा।

बजट को रिफॉर्म, ग्रोथ और भौतिक अनुशासन का मिश्रण बताते हुए सीएम ने कहा कि यह आगामी पीढ़ी को जोड़ने वाला है और इसमें किसान, युवा, महिला और गरीब सभी की आकांक्षाओं को ध्यान में रखा गया है।

एमएसएमई और ओडीओपी सेक्टर को लाभ

सीएम ने बताया कि एमएसएमई सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। यूपी में 96 लाख से अधिक यूनिट हैं और यह बजट ओडीओपी (One District One Product) पहल के लिए काफी फायदेमंद होगा।

उन्होंने कहा कि उद्योगों को डिजाइन, पैकेजिंग और ब्रांडिंग के जरिए बढ़ावा मिलेगा, जिससे निर्यात और रोजगार दोनों में सुधार होगा।

बजट से जुड़े अन्य प्रमुख लाभ और योजनाएं

महिला कार्यबल को तेजी से बढ़ावा मिला, पिछले साल 7 हॉस्टल और अब हर जिले में छात्रावास योजना।

पर्यटन में यूपी को नई ऊंचाई, माघ मेले और अन्य धार्मिक अवसरों पर लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति।

सेमी कंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग: देश के कुल मोबाइल उत्पादन का 55% यूपी में, इलेक्ट्रॉनिक्स का 60% उत्पादन।

स्वास्थ्य क्षेत्र: 98 जिला अस्पतालों की क्षमता दोगुनी होगी, ट्रॉमा सेंटर और गोल्डन ऑवर सुविधा।

स्पोर्ट्स सेक्टर: स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग, स्पोर्ट्स अकादमी और कॉलेज, मेरठ, आगरा और लखनऊ में स्पोर्ट्स और लेदर क्लस्टर।

युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार और मेडिकल टूरिज्म, आयुर्वेद विवि, नए हेल्थ सेंटर।

वित्त आयोग की रिपोर्ट: यूपी को सबसे ज्यादा हिस्सेदारी मिलेगी।

सीएम योगी ने कहा कि इस बजट के आधार पर फरवरी में प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा और यह बजट युवा, महिला और एमएसएमई सेक्टर को सीधा लाभ पहुंचाएगा।

उन्होंने पिछले सरकारों की तुलना करते हुए कहा कि आज का बजट युवा आत्मगौरव और विकास केंद्रित है, जबकि पूर्व में केवल परिवार और राजनीतिक नजरिए से योजनाओं पर ध्यान दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img