Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

Meerut News: यूजीसी के विरोध में धरने पर बैठा हिन्द संगठन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के शिव शक्ति धाम बाबा सीताराम कुटी मंदिर में मंगलवार सुबह 10 बजे हिंदू संगठनों ने यूजीसी कानून के विरोध में धरना शुरू किया। इस धरने में मंदिर के महाराज यति रण सिंहा नंद गिरी, यति धर्मानंद गिरी, डॉ. योगानंद और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही शामिल हैं।

प्रशासन ने पहले यूजीसी एक्ट के विरोध और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के सम्मान में प्रस्तावित आमरण अनशन को रोक दिया था। हालांकि, श्रीमहंत यति रणसिंहानंद गिरी ने शिव शक्ति धाम, मेरठ में अपना अनशन शुरू कर दिया।

श्रीमहंत यति रणसिंहानंद गिरी ने कहा कि जब तक उनके गुरुदेव अनशन पर रहेंगे, वे भी अनशन जारी रखेंगे। उन्होंने सनातन और हिंदू समाज के सम्मान से कोई समझौता न करने की बात कही।

महाराज जी ने बताया कि हिंदू संगठन के सभी लोग कलेक्ट्रेट पर धरना देने जा रहे थे, लेकिन थाना पुलिस ने उन्हें मंदिर में ही रोक लिया। यति रण सिंहा नंद गिरी ने यह भी बताया कि उनके गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद महाराज गाजियाबाद के डासना पीठ मंदिर में धरने पर बैठे हैं, और जब तक गुरु का धरना जारी रहेगा, उनका मंदिर में धरना जारी रहेगा।

इस अनशन में यति धर्मानंद गिरी, यति योगानंद गिरी, अरुण त्यागी (प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी), बॉबी त्यागी (महामंत्री), अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही, धर्मेंद्र मलिक, कार्तिक हिंदू, अक्षय हिंदू, मनीष कश्यप, अन्नू त्यागी और ब्रह्मसिंह सहित कई हिंदू संगठन के लोग मौजूद हैं। सत्य सनातन रक्षा दल, राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी और हिंदू समाज पार्टी ने भी इस प्रदर्शन को समर्थन दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img