Thursday, February 5, 2026
- Advertisement -

UP: ‘सॉरी पापा, आई एम रियली सॉरी’, गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की लत ने तीन मासूम बहनों की ली जान

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित टीलामोड़ की भारत सिटी सोसायटी में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसमें तीन नाबालिग बहनों ने अपनी जान दे दी। यह घटना मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई। मृतक किशोरियों की उम्र 16 साल (निशिका), 14 साल (प्राची) और 12 साल (पाखी) थी।

पुलिस के मुताबिक, इन बहनों की जान लेने की वजह मोबाइल फोन की लत और कोरियाई लव गेम (Korean Love Game) की आदत थी। तीनों बहनें बहुत समय से इस गेम में बुरी तरह फंसी हुई थीं, और हाल ही में जब उनके माता-पिता ने फोन छीन लिए, तो वे मानसिक रूप से परेशान हो गईं।

घटना के बाद पुलिस को किशोरियों के कमरे से एक पॉकेट डायरी मिली, जिसमें आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा गया था। इस नोट में तीनों बहनों ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा, “सॉरी पापा, आई एम रियली सॉरी”।

कोरियाई गेम की लत में बसी थीं तीनों बहनें

पिता चेतन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी तीनों बेटियों को मोबाइल फोन की गहरी लत थी और वे हर रोज़ घंटों तक कोरियाई गेम खेला करती थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस खेल के प्रति अपनी दीवानगी को दिखाने के लिए कोरियाई नाम भी रखे थे मारिया, अलीजा और सिंडी।

कोरियाई लव गेम के जाल में फंसी थीं किशोरियां

चेतन कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने अपनी बेटियों से मोबाइल फोन छीन लिए थे, जिससे वे बहुत परेशान हो गईं। इसके बाद, वे छिपकर माता-पिता का फोन इस्तेमाल करने लगीं। पुलिस के मुताबिक, ये किशोरियां पूरी तरह से टास्क-आधारित कोरियाई लव गेम के जाल में फंसी हुई थीं। इतना ही नहीं, वे पिछले दो साल से स्कूल भी नहीं जा रही थीं, और अपनी पूरी दुनिया इस खेल में खो चुकी थीं।

तीन साल से किराए के फ्लैट में रह रहा था परिवार

चेतन कुमार एक ऑनलाइन शेयर ट्रेडर हैं और पिछले तीन साल से भारत सोसायटी में एक किराए के फ्लैट में अपनी दो पत्नियों सुजाता और हिना के साथ और अपने पांच बच्चों के साथ रह रहे थे। आत्महत्या करने वाली किशोरियों में से निशिका, चेतन की पहली पत्नी सुजाता की बेटी थी, जबकि प्राची और पाखी दूसरी पत्नी हिना की बेटियां थीं।

पहली पत्नी की बहन से की दूसरी शादी

चेतन कुमार की पहली पत्नी, सुजाता, से कई वर्षों तक संतान नहीं हुई थी। इसके बाद, उन्होंने सुजाता की बहन, यानी अपनी साली हिना से शादी कर ली। इस शादी के कुछ महीनों बाद ही, सुजाता से उनकी बेटी निशिका का जन्म हुआ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर को एक आदर्श शहर बनाना निगम का प्रयास: महापौर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: वार्ड संख्या 04 के अम्बेडकर नगर...

Saharanpur News: आईपीएस अभिनंदन बने सहारनपुर के नए एसएसपी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर के पुलिस प्रशासन में अहम...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here