जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कोटद्वार के मोहम्मद दीपक ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की, जिसमें राहुल गांधी ने उन्हें गर्मजोशी से गले लगाया। यह मुलाकात उस विवाद के बाद हुई थी जो कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर चर्चा में आया था। इस मुद्दे पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया था, जिससे मामला और तूल पकड़ गया।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में दीपक कुमार ने आज नई दिल्ली स्थित राहुल गांधी के आवास पर मुलाकात की। वालिया ने बताया कि राहुल गांधी ने कोटद्वार के दीपक कुमार को आत्मीयता से अपने घर बुलाकर उनसे बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया।
दीपक कुमार, जो अपनी मानवीय कार्यों और इंसानियत के लिए देशभर में मशहूर हैं, से राहुल गांधी ने गहरे संवाद किए और उन्हें सराहा। यह मुलाकात केवल दीपक कुमार के योगदान का सम्मान नहीं थी, बल्कि समाज में मानवता, करुणा और सेवा के मूल्यों का सम्मान थी। राहुल गांधी का दीपक कुमार जैसे प्रेरणास्रोत व्यक्ति को सम्मानित करना यह सिद्ध करता है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा उन लोगों के साथ खड़ी रहती है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं।

