Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

यूके राइडर हादसे के बाद भाई ने खोला राज, अनुराग डोभाल पर लगाए बड़े आरोप

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान उनका खतरनाक एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय पहले अनुराग ने अपने एक व्लॉग में परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे और यह भी बताया था कि वह डिप्रेशन में हैं। सोशल मीडिया पर इस मामले ने अब कंट्रोवर्सी का रूप ले लिया है।

भाई ने पोस्ट के जरिए बताई सच्चाई

अनुराग के एक्सीडेंट के बाद केवल उनकी पत्नी ही उन्हें देखने पहुंची, जबकि परिवार से दूरी बनाकर रखी गई। इसी बीच, अनुराग के भाई कलम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कई चौंकाने वाली बातें साझा की हैं। उन्होंने कहा कि वह यूके राइडर 07 से जुड़े मामले को सबूत के साथ उजागर करेंगे।

कलम ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं कल एक वीडियो सबूत के साथ पोस्ट करूंगा। जो कुछ मेरे और परिवार के साथ हुआ, उसके बारे में बताऊंगा। मैं दो दिन से चुप था क्योंकि मुझे अपने परिवार की देखभाल करनी थी। मेरे मम्मी-पापा ने बहुत कुछ सहा है। मुझे नहीं पता कि यह वक्त मेरे माता-पिता कैसे कटेगा, लेकिन सच को सामने लाना जरूरी है। इस मामले को मैं लीगल तरीके से आगे बढ़ाऊंगा और मुझे भारत के कानून पर पूरा भरोसा है।”

इमोशनल बनाकर सच को छुपाया जा रहा

कलम ने आगे लिखा, “जो सच होगा, वही सामने आएगा। सच के लिए मुझे किसी भी हद तक जाना पड़े तो मैं जाऊंगा। अभी तक लोगों को बस इमोशनल करके सच से दूर रखा गया। जो आरोप मुझे, मेरी होने वाली पत्नी, मेरे माता-पिता पर लगाए गए हैं, उनका कोई सबूत नहीं दिया गया। मैंने दो घंटे की वीडियो में सारे सबूत अपने ब्रॉडकास्ट पर डाले हैं।”

उन्होंने यह भी कहा, “जब दूसरी तरफ से कोई सबूत नहीं दिया गया, तो ऐसा कदम उठाया गया। लोग सही और गलत को भूलकर सिर्फ इमोशन में आकर सपोर्ट करने लगे। क्या अभी तक मुझ पर लगे आरोप का कोई प्रूफ दिया गया? मैं चाहूंगा कि अगर मैं गलत हूं, तो उसका सबूत दिया जाए। बाकी बातें कल के वीडियो में होंगी। भगवान सच को नहीं छुपने देंगे। अगर मैं सही हूं, तो इंसाफ वही लोग दिलाएंगे जो अभी तक मुझ पर और मेरे माता-पिता पर गालियां दे रहे हैं।”

अनुराग ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

कुछ दिन पहले अनुराग ने एक वीडियो में बताया था कि उनकी पत्नी रितिका ने उन्हें छोड़ दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे सुसाइड करने के बारे में सोच रहे हैं। वीडियो में अनुराग ने कहा था, “मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया हैं। मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा। मैं बहुत परेशान हूं और समझ नहीं पा रहा कि यह फीलिंग कैसे खत्म होगी। पांच दिन से कुछ खाया नहीं, दिमाग पूरी तरह थक गया है।”

इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया मिली। कुछ लोगों ने अनुराग की हरकत को पब्लिसिटी स्टंट बताया, जबकि कई ने उन्हें सपोर्ट किया। जब इस तनाव की स्थिति में उनका एक्सीडेंट हुआ, तब कई लोग उनके समर्थन में आगे आए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img