जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है। मंत्रालय के अनुसार, अब सोनम वांगचुक स्वतंत्र हैं और उन्हें किसी और कानूनी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
गृह मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत मिलने वाले अधिकारों का इस्तेमाल करके लिया गया। मंत्रालय ने दोहराया कि सरकार लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
सरकार ने आश्वासन दिया कि लद्दाख के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय प्रदान किए जाएंगे और संबंधित मुद्दों को रचनात्मक बातचीत एवं संवाद के माध्यम से सुलझाया जाएगा। इस प्रक्रिया में उच्च स्तरीय समिति और अन्य उचित मंचों की भूमिका अहम रहेगी।

