जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को एक बम धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें विधानसभा भवन और दिल्ली मेट्रो के विधानसभा स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के अनुसार, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को भी इसी तरह की धमकी मिली है। इसके अलावा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को भी धमकी संदेश भेजे गए हैं।
मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस और संबंधित सभी एजेंसियां सतर्क हो गईं। पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर जांच की, लेकिन अब तक किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता नहीं चला है।
जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी समय-समय पर विभिन्न स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन पुलिस की जांच में कभी भी कोई ठोस संदिग्ध नहीं पाया गया है।

