Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

Hormuz Strait: भारतीय जहाज ‘जग वसंत’ सुरक्षित गुजरात पहुंचा, होर्मुज में फंसी LPG खेप को मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में आंशिक अवरोध के चलते फंसा भारतीय झंडे वाला जहाज जग वसंत शुक्रवार सुबह गुजरात के बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंच गया। बीते दिनों भारतीय झंडे वाले दो जहाज पाइन गैस और जग वसंत ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया। शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, इन दोनों जहाजों को सोमवार को ईरान के लारक और केश्म द्वीपों के बीच देखा गया था।

होर्मुज जलडमरूमध्य में 22 भारतीय जहाज फंसे थे

ये दोनों जहाज उन 22 भारतीय जहाजों में शामिल हैं, जो पश्चिम एशिया संकट के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे थे। जहाजों में एलपीजी गैस भरी हुई थी। जग वसंत और पाइन गैस पर कुल 92,612 मीट्रिक टन। जग वसंत पर 33 और पाइन गैस पर 27 भारतीय नाविक सवार थे।

भारत की कूटनीतिक पहल से सुरक्षित आवागमन

इससे पहले, भारतीय जहाज शिवालिक और नंदा देवी भी करीब 92 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत पहुंचे थे। होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधा के कारण भारत में एलपीजी संकट पैदा हो सकता था, लेकिन सरकार ने कूटनीतिक स्तर पर ईरान के साथ बातचीत कर जहाजों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित किया। ईरान ने भी बयान जारी कर कहा कि भारतीय जहाजों को रोका नहीं जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here