जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: सूरत नगर निगम ने 2026 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत स्टाफ नर्स, ड्राइवर, मार्शल, जूनियर फार्मासिस्ट और अन्य पदों के लिए कुल 2295 वैकेंसी निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 है।
रिक्तियों का विवरण
भर्ती के लिए अलग-अलग पदों पर योग्यता तय की गई है। इसमें 6वीं पास से लेकर 10वीं, 12वीं और स्नातकोत्तर (Postgraduate) डिग्री तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी सही और सावधानीपूर्वक भरनी होगी।
- अपनी शैक्षिक योग्यता (डिग्री, अंक आदि) और यदि कोई कार्य अनुभव है, तो उसकी जानकारी भी फॉर्म में भरें।
- निर्धारित फॉर्मेट में फोटो (150 KB तक) और हस्ताक्षर (50 KB तक) अपलोड करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को जांचें और फिर सबमिट करें।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट suratmunicipal.gov.in पर जाएँ।
- नए उम्मीदवार “User Registration” पर क्लिक करें। ईमेल, मोबाइल नंबर और कैप्चा भरें। OTP के जरिए मोबाइल नंबर वेरिफाई करें और पासवर्ड सेट करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद ईमेल/मोबाइल और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पता, आधार नंबर और भाषाएं भरें और प्रोफाइल अपडेट करें।
- होम पेज पर जिस पद के लिए आवेदन करना है, उस पर “Apply Now” क्लिक करें।
मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। - सभी जानकारी चेक करने के बाद “Confirm & Pay” पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन माध्यम (Debit Card/Credit Card/Net Banking) से फीस भरें और रसीद डाउनलोड करें।
- आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट अपने पास रखें।

