नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलजीत दोसांझ अपने स्टेज पर गाना गा रहे हैं, तभी कुछ लोग खालिस्तानी झंडे लहराते हुए आए। यह देखकर दिलजीत ने अपने कॉन्सर्ट को रोक दिया। उन्होंने गुस्से में प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी और बाद में उन्हें शो से बाहर निकाल दिया। उनके इस साहसिक कदम की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने तारीफ की।
तेजिंदर बग्गा ने किया सराहना
कनाडा के कैलगरी में अपने ‘ओरा’ म्यूजिक टूर के दौरान दिलजीत दोसांझ ने खालिस्तानी झंडे लहराने वाले प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “जितने झंडे दिखाने हैं, दिखाओ। लेकिन मैं आप लोगों को उठाकर बाहर फेंक दूंगा।”
पॉलिटिशियन तेजिंदर बग्गा ने भी यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “दिलजीत दोसांझ ने रीढ़ की हड्डी दिखा दी। कनाडा में अपने कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने खालिस्तानियों को बाहर निकाल दिया।”
फैंस ने भी किया समर्थन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने दिलजीत के कदम की सराहना की। एक यूजर ने लिखा, “पंजाबी आ गए और छा गए।” कुछ फैंस ने उनकी सुरक्षा की चिंता जताई, लेकिन अधिकतर लोग उनके फैसले का समर्थन कर रहे हैं।
दिलजीत दोसांझ का करियर
दिलजीत दोसांझ इस साल की शुरुआत में बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने एयरफोर्स ऑफिसर का रोल निभाया। इसके अलावा वह जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखाई देंगे।

