Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी आफिस घेरा

  • बाप-बेटे का अपहरण कर यातनाएं देने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

बापगत: अपहरण कर बाप बेटे अपहरण कर बधंक बनाकर मारपीट करने के आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को नगर की माता कालोनी के नागरिकों ने एसपी आफिस पर प्रर्दशन किया। उन्होंने इस संबंध में कार्यालय में मौजूद सीओ खेकड़ा को एक प्रार्थना पत्र दिया और आरोप लगाया कि आरोपियों के विरूद्ध पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है । इससे आरोपियों के हौंसले काफी बुलंद हैं और बाप बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़ितों के परिजनों के अनुसार यासीन व उसका पुत्र शाहिद फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का कार्य करते हैं। आरोप है कि गत 29 दिसम्बर को बाप बेटा कामिल की कार में सवार होकर कपड़ा बेचने के लिए जयपुर जा रहे थे। कार में उनके अलावा अय्यूब उर्फ पप्पू व परवेज आदि भी मौजूद थे।

आरोप है कि जब कार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क से थाना आगे पहुंची तो वहां पर पहले से चार गाड़ियों में सवार एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने उनकी कार रोक ली और यासीन व शाहिद को कार से उतार लिया और जबरन अपनी गाड़ी में डालकर उन्हें लोनी की तारफ ले गए।

इस संबंध में परवेज आदि ने यासीन के परिजनों को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने धमकी दी है कि वह लोनी के रूपनगर निवासी फुरकान का ही कपड़ा बेचेंगे और यदि वह दूसरी जगह कपड़ा बेचना चाहते हैं तो उन्हें सात लाख रुपये देने होंगे।

आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने बाप बेटे को लोनी में एक मकान में बंधक बनाकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इससे यासीन को काफी गंभीर चोट लगी है और बाप – बेटे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों आरोप है कि आरोपियों ने जबरन पीड़ितों के कोरे कागजों पर अंगूठे लगा लिए।

आरोप है कि पीड़ितों ने आरोपियों के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस आरोपियों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शनिवार को आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर माता कालोनी के नागरिकों ने एसपी आफिस पर प्रदर्शन किया।

इस संबंध में कार्यालय में मौजूद सीओ खेकड़ा को एक प्रार्थना पत्र दिया। इस अवसर पर यासीन की पत्नी वसीला, आलम, रहीशु, यासीन, नौशद, अय्यूब, कामिल, रानी, कमरजहां, जुवेदा व शहीदा आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

NCRT की नई पाठ्यपुस्तक में आपातकाल का जिक्र, छात्रों को पढ़ाया जाएगा भारतीय लोकतंत्र का अहम अध्याय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण...

Delhi News: दिल्ली के महरौली में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के महरौली क्षेत्र...
spot_imgspot_img