जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: सिंचाई विभाग ड्राइविंग स्टाफ एसोसिएशन जनपद शाखा बिजनौर का द्विवार्षिक निर्वाचन हुआ। जिसमें सुनील कुमार त्यागी अध्यक्ष व सौरभ कुमार सचिव चुने गए।
शनिवार को सिंचाई विभाग ड्राईविंग स्टाफ एसोसिएशन जनपद शाखा बिजनौर का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान कई पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई।
सुनील कुमार त्यागी अध्यक्ष, उमेश कुमार रवि उपाध्यक्ष, सौरभ कुमार सचिव, विक्रांत सिंह कोषाध्यक्ष, नवनीत कुुमार संप्रेक्षक चुने गए। मध्य गंगा नहर निर्माण खंड-5 में हुए चुनाव के दौरान विशाल गौड क्षेत्रीय सचिव के निर्देश में चुनाव संपन्ना कराया गया।

