- कांग्रेस ही सबको साथ लेकर चलने में सक्षम
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: ग्राम कोट सराय में आयोजित कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई सभा को संबोधितय करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
शनिवार को सभा में एमएस जैदी ने अपने संबोधन में जनता सेआह्वान किया कि कांग्रेस को ज्यादा मजबूत करें। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करेगी।
उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों का दुःख भी जनता के समक्ष रखते हुए कहा कि और जब मौजूदा सरकार किसानों की नहीं सुन रही जो इस देश का अन्नदाता है तो आम जनता की क्या सुनेगी? कांग्रेस पार्टी का जनता ने साथ दिया तो कांग्रेस पार्टी ही मात्र एक ऐसी पार्टी है जो भाजपा की सरकार को केंद्र व्यापार देश से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
जिलाध्यक्ष शेर बाज पठान का दहीरपुर के ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। दहीरपुर के ग्रामीणों ने आश्वासन दिया वे कांग्रेस पार्टी के साथ हैं। आने वाले चुनाव में कांग्रेस को वोट देंगे। इस मौके पर इकबाल अहमद, इरशाद अहमद, मोहम्मद सत्तार, मोबीन प्रधान, मोहम्मद मलिक, प्रधान मोहम्मद आसिफ, इरफान अहमद, बुंदू प्रधान ग्राम शहद पुरी,अकील अहमद, मुमताज अहमद, मोहम्मद आदिल ,अमजद, मुमताज अहमद, मुन्ना प्रधान, इमरान सैफी, तौफीक अहमद, विपिन ठाकुर ,अनिल चौधरी चंदोक ,राजपाल चौधरी, राजपाल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता शेर बाज पठान ने की।बैठक का संचालन कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष इरफान अंसारी ने किया।

