- स्वर्गीय चौ. प्यारे सिंह की पुण्यतिथि पर ग्राम चमरौला में दो दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: चमरौला में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन में हरनान, जावेद निखिल और भुवन ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर पुरस्कार जीत लिया।
शनिवार को चमरौला निवासी भाकियू लोक शक्ति जिला अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय चौ.प्यारे सिंह की पुण्यतिथि पर ग्रामत चमरौला में दो दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन कराया।
कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ चमरौला ग्राम प्रधान सतपाल सिंह और चौधरी बीर सिंह सहरावत ने पहलवानों का हाथत मिलाकर किया। दंगल में दूर दराज से आये सभी पहलवानों ने जोर आजमाइश की।
पहली कुश्ती लक्की नांगल और सूर्य कुमार विलाशपुर, दूसरी कुश्ती भूरे नांगल और मौ. अनस नजीबाबाद, तीसरी कुश्ती अंकित5 नांगल और पीयूष छिंदोक, चौथी कुश्ती शिव कबूलपुर और निखिल नांगलय तथा पांचवी कुश्ती सिराज नजीबाबाद और दिपांशु तिसोतरा, और छठी कुश्ती सूर्यप्रताप कबूलपुर और साजिद नांगल के बीच बराबर रही।
वही इसके बाद हुई कुश्ती मे हरलाल नजीबाबाद ने नांगल के अनु, नजीबाबाद के जावेद ने तिसोतरा के भुवन, नांगल के निखिल ने छिंदोक के पीयूष तथा तीसोतरा के भुवन ने नांगल के परीक्षित को हराकर जीत हासिल की तथा पुरस्कार पर कब्जा जमाया।
इस मौके पर काफी संख्या में दर्शकों की भीड़ ने भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर रेफरी संजीव पहलवान ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को शील्ड की कुश्ती होगी। जिसमें दूरदराज के पहलवान दंगल में उतरेंगे।

