Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

व्यक्ति के संपूर्ण विकास के लिए शिक्षा जरूरी: सुभाष वर्मा

जनवाणी संवाददाता |

झबरेड़ा: बेहडेकी सैदाबाद में संत शिरोमणि गुरु रविदास गुरुकुल अकादमी का आज जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा द्वारा उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि संपूर्ण विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा है कि पहले गुरुकुल होते थे।

बच्चे अपने घर से दूर गुरुकुल में रहकर ही मूल शिक्षा के साथ-साथ ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता, आध्यात्मिकता, परोपकारिता, राजनीतिकता, धर्नाजन, कृषि, प्रकृति, अस्त्र-शस्त्र चलाने आदि के पाठ भी पढ़ते थे। कालान्तर में धीरे-धीरे शिक्षा का विस्तार होना शुरू हुआ और स्कूल/काॅलेज खोले जाने लगे। वर्तमान युग में शिक्षा सभी को समान रूप से मिल रही है। इसी का परिणाम है कि भारत शिक्षा के क्षेत्र में काफी उन्नति कर रहा है और हमारे वैज्ञानिक चाँद तक पहुँच गए हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश ने कहा है कि शिक्षा एक ऐसा मन्त्र है जो विश्व के प्रत्येक नर-नारी को एक सुसंस्कृत, विद्वान, ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ बनाता है। शिक्षा मनुष्य के अन्दर राष्ट्रीय भावना को जागृत करती है। शिक्षा होने पर ही व्यक्ति को बुरे-भले का ज्ञान होता है।

शिक्षा व्यक्ति के जीवन को प्रगति के पथ पर ले जाने का एक सशक्त माध्यम है। शिक्षा के द्वारा ही मनुष्य यह जान पाता है कि उसे किस प्रकार अपने परिवार, समाज और राष्ट्र को उन्नति के उच्चतम शिखर पर कैसे पहुँचाया जाए। समिति के अध्यक्ष नितिन नौटियाल और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नही है। उन्होंने एकेडमी के संचालकों को बधाई देने के साथ हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया।

इकबालपुर गन्ना समिति के प्रशासक सुशील चौधरी, भाजपा नेता महानंद नौटियाल, ग्राम प्रधान मानकपुर राजू डॉक्टर, सतीश नीरज कंडवाल, सागर आनंद, बीडीसी विनय त्यागी, पूर्व प्रधान बेहडेकी, प्रधान धीरज सैनी, बबलू कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img