जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सार्वजनिक समस्याओं को उजागर करने और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से #LifeOfACockroach नामक नया जमीनी अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगभग तीन मिनट का एक एआई वीडियो साझा किया है, जिसमें नागरिकों से अपने आसपास की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को रिकॉर्ड कर साझा करने की अपील की गई है।
Launching our first ground campaign- #LifeOfACockroach
Cockroaches, it’s time to get to work.
See a pothole that could swallow a scooter? A broken streetlight? Garbage piling up? A government office that has forgotten what “public service” means?
Record it. Shoot it. Document… pic.twitter.com/0THiakCtNz
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) May 29, 2026
अभियान चलाने वालों के अनुसार, यदि किसी क्षेत्र में सड़क पर बड़े गड्ढे हैं, स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है, कूड़े के ढेर लगे हुए हैं या किसी सरकारी कार्यालय में लोगों को आवश्यक सेवाएं नहीं मिल रही हैं, तो नागरिक इन समस्याओं की तस्वीरें और वीडियो बनाकर भेज सकते हैं।
सीजेपी ने लोगों से संबंधित वीडियो और तस्वीरों के साथ सहयोग (कोलैबोरेशन) अनुरोध भेजने या सोशल मीडिया पर अभियान को टैग करने का आग्रह किया है। अभियान के आयोजकों का दावा है कि वे प्राप्त शिकायतों और मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाएंगे, जनदबाव बनाने का प्रयास करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाने में मदद करेंगे।
पार्टी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को स्थानीय समस्याओं के प्रति जागरूक करना और प्रशासन को उनके समाधान के लिए सक्रिय करने में योगदान देना है। अभियान के जरिए सोशल मीडिया को जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के एक माध्यम के रूप में उपयोग किया जा रहा है।

