जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में हुगली जिले में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर कथित तौर पर हमला हुआ है। सांसद कल्याण बनर्जी रविवार को टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए चंडीतला पुलिस स्टेशन में ज्ञापन देने पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया और प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाए तथा नारेबाजी की। इसी दौरान उन पर हमला किया गया, जिसमें उनके सिर में चोट लगने की बात सामने आई है।
गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ धक्का-मुक्की हुई, उनके कपड़े फाड़े गए और उन पर अंडे फेंके गए। साथ ही, उनके खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

