Monday, June 15, 2026
- Advertisement -

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास के लिए जिन ग्रामीणों ने अपनी जमीन दी थी, उनके लिए सोमवार एक यादगार और भावनात्मक दिन बन गया। एयरपोर्ट से शुरू हुई पहली पैसेंजर फ्लाइट में इन्हीं किसानों और कामगारों ने लखनऊ के लिए उड़ान भरी। सुबह 8:30 बजे जेवर एयरपोर्ट से रवाना हुई इस पहली व्यावसायिक उड़ान में करीब 170 ग्रामीण यात्री शामिल थे, जिनमें महिलाएं भी थीं।

किसानों और ग्रामीणों का भावुक अनुभव

यात्रियों में शामिल अबरार खान ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और खुशी का पल है। उन्होंने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से पहली उड़ान में शामिल होने का निमंत्रण मिला था, जिसे वे सम्मान की बात मानते हैं।

इसी तरह पास के गांव की हेरा रशीद ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। उनके अनुसार यह यात्रा उनके लिए निःशुल्क थी और आगे लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी प्रस्तावित है।

करीब 65 वर्षीय एक किसान, जिन्होंने लगभग 30 बीघा जमीन एयरपोर्ट परियोजना के लिए दी थी, ने कहा कि विकास देखकर उन्हें संतोष महसूस हो रहा है। कई अन्य महिलाओं ने भी इस पहली उड़ान को गर्व का अवसर बताया।

जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह केवल एक नई उड़ान सेवा की शुरुआत नहीं है, बल्कि उन किसानों के योगदान का सम्मान भी है जिन्होंने देश और प्रदेश के विकास के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन दी। उन्होंने कहा कि आज वही लोग, जो कभी खेतों में काम करते थे, उसी क्षेत्र से आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंच रहे हैं।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस मौके को भावुक और ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों का योगदान आज वास्तविकता में बदल गया है, जो कुछ साल पहले तक असंभव माना जाता था।

उड़ान का संचालन और रूट जानकारी

सूत्रों के अनुसार, लखनऊ से आई पहली फ्लाइट सुबह 8:05 बजे जेवर एयरपोर्ट पर उतरी, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कारोबारी शामिल थे। यह विमान बाद में यात्रियों को लेकर बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ।

वहीं, जेवर से लखनऊ के लिए पहली व्यावसायिक उड़ान सुबह 8:30 बजे रवाना हुई, जिसमें वही ग्रामीण यात्री शामिल थे जिन्होंने एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन दी थी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित किया गया है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश को वैश्विक एविएशन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। शुरुआती चरण में यहां से लगभग 45 शहरों के लिए करीब 65 व्यावसायिक उड़ानों की योजना है।

निर्माण और भविष्य की योजना

इस एयरपोर्ट की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 को रखी थी। इसका निर्माण स्विस कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल के सहयोग से किया गया है। पहले चरण में 1,334 हेक्टेयर क्षेत्र विकसित किया गया है।

पूरी परियोजना के सभी चरण पूरे होने के बाद यह एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का छठा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने की क्षमता रखता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here