- गाजियाबाद के पसोंडा से बुक लेकर निकला था युवक
- गोली लगा शव डालमपुर के जंगल में मिला
जनवाणी संवाददाता |
रोहटा: रोहटा थाने के डालमपुर के जंगल में गाजियाबाद से बुक पर बोलेरो लेकर आए कि चालक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या करके शव गाड़ी के नीचे फेंक दिया। यही नहीं हत्यारों ने युवक की हत्या करने के बाद शिनाख्त न होने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाल कर नष्ट कर दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उधर घटना स्थल पर पहुंचे एसपी देहात में सीओ ने मौका मुआयना करके पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिये है। वहीं दूसरी और गांव के गोरे में हुई हत्या की वारदात को लेकर सनसनी भी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक समीम पुत्र हासम अली निवासी पसौंडा जिला गाजियाबाद शनिवार शाम अपनी बोलेरो पिकअप गाड़ी में बुक लेकर जाने के बाद कहकर परिजनों से चला था। लेकिन, रात 11:00 बजे तक भी घर पर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश करते रहे।
आज सुबह रोहटा क्षेत्र के डालमपुर गांव में मल्लाहपुर वाले रास्ते पर स्थित आदर्श जूनियर विद्यालय के पास समीम की गाड़ी खड़ी थी नीचे समीम का शव पडा था। उसके सिर में ओर एक गोली पैर में मार रखी थी तथा चेहरा तेजाब डालकर क्षति ग्रस्त कर दिया है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे समीम के भाई नदीम की ओर से अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। समीम की उम्र 35 वर्ष गाड़ी का नंबर यूपी 14 जेटी 8321 घटना की जानकारी पर सीओ सरधना व एसपी देहात थाने पर पहुंचे मृतक के परिजनों से जानकारी ली।

