Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

नहीं खोदी रजवाहे की टेल गूल किसानों में रोष, विरोध-प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

भूतपुरी: क्षेत्र के शाहपुर जमाल गाँव के निकट से गुजर रजवाहे की टेल गूल न खुदने से किसानों में रोष व्याप्त है नाराज किसानों ने रविवार को गांव के पंचायत घर पर एकत्र होकर सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर क्षतिग्रस्त हुई नहर की पटरी व टेल गूल खुदबाने की उच्च अधिकारियों से मांग की है साथ ही पानी भरने के कारण किसानों के खेतों में हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

गाँव शाहपुर जमाल के निकट से शाहपुर जमाल रजवाहे की टेल से आगे नाले में पानी न जाने के कारण गाँव के किसानों के खेतों में एक से दो फिट पानी भरकर खड़ा हो गया है किसानों की गन्ने सरसों बरसीम गेंहू आदि की फसलों में रजबाहे का पानी बंद होने के बाबजूद भी पानी से भरे हुए है किसानों को चिंता सता रही है कि बारिश के पानी से रजवाहे में अधिक पानी आ गया तो उनकी बची हुई फसलों में भी पानी भरकर खड़ा हो जाएगा जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

किसानों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों को कई बार टूटी नहर की पटरी सही कराने व टेल गूल खुदबाने के लिए लिखित सूचना दी गई परन्तु अभी तक भी समस्याओं का निदान नही हो पाया है सिंचाई विभाग के अधिकारी केवल आश्वाशन देकर चले जाते है। नाराज किसानों ने पंचायत घर पर एकत्र होकर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और रजबाहे की टेल गूल खुदवाने, टूटी पटरी सही कराने व व टूटी पटरी से खेतों में घुसे पानी से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग की है।

किसानों ने चेताया कि यदि जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में बालकराम सिंह, रामकिशोर सिंह, चंद्रपाल सिंह, सजंय कुमार , परवेंद्र सिंह, तिर्मल सिंह, भूदेव सिंह, ब्रजमोहन सिंह आदि किसान रहे।उधर सिंचाई विभाग के एस डी ओ नवीन कुमार का कहना है कि रजवाहे की टेल गूल खुदवाना रामगंगा कमांड सिचाई विभाग के अंतर्गत आता है किसानों की समस्याओं को विभागीय अधिकारियों से मिलकर जल्द सही करा दिया जाएगा ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img