जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। देर रात शेयर की गई उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। पोस्ट में सलमान ने अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा कीं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके कैप्शन ने खींचा।
कैप्शन बना चर्चा का विषय
सलमान खान ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, “आप लोगों की तबीयत कैसी है?” इस एक लाइन के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई यूजर्स इसे हाल ही में उनकी सेहत को लेकर हुई चर्चाओं पर तंज के रूप में देख रहे हैं।
वायरल वीडियो के बाद उठे थे सवाल
कुछ दिनों पहले सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो देखने के बाद कई फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी। वहीं, कई पैपराजी पेजों ने भी वीडियो को ऐसे कैप्शन के साथ साझा किया था, जिनमें उनकी तबीयत को लेकर सवाल उठाए गए थे।
Guys what’s wrong with Salman Khan?
Just look at his face, he is looking like a grandfather. He is not able to walk properly also 😭 pic.twitter.com/g8ffSlsfof
— Chota Don (@choga_don) July 19, 2026
अब सलमान खान की नई पोस्ट को उसी विवाद का जवाब माना जा रहा है। हालांकि, अभिनेता ने अपनी पोस्ट में कहीं भी सीधे तौर पर इन अटकलों का जिक्र नहीं किया है और न ही उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।
फैंस दे रहे हैं अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
सलमान की पोस्ट पर हजारों फैंस ने कमेंट कर उनकी अच्छी सेहत की कामना की, जबकि कई लोगों ने इसे उनके खास अंदाज में दिया गया जवाब बताया। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
वर्कफ्रंट पर क्या है अपडेट?
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी शारीरिक ट्रेनिंग की है और अपने किरदार के लिए खास तैयारी की है। इसके अलावा खबर है कि वह अपनी अगली फिल्म में अभिनेत्री नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

