Tuesday, July 21, 2026
- Advertisement -

Mangal Milan: NDA बैठक में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- नीट पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को संसद पुस्तकालय भवन स्थित जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम में एनडीए संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी सहयोगी दलों के सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक में संसद के मानसून सत्र की रणनीति, सरकार के विधायी एजेंडे और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और सदन में एकजुट होकर सरकार का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने पर भी जोर दिया गया।

नीट पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री

बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले पर सरकार की कार्रवाई का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं।

उन्होंने बताया कि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसलिए नीट पुनर्परीक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई और बिना अनावश्यक देरी के परिणाम घोषित किए गए। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पेपर लीक का मामला सामने आते ही एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई की, जिसमें 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

एफटीए में किसानों के हित सर्वोपरि

किरेन रिजिजू के अनुसार, प्रधानमंत्री ने विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) का भी जिक्र किया। उन्होंने सांसदों को भरोसा दिलाया कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों का कल्याण है और हर एफटीए देश तथा कृषि क्षेत्र के हितों को ध्यान में रखकर ही किया जाएगा।

प्रदर्शन के बीच आया सरकार का संदेश

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कथित नीट-यूजी 2026 पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। सोमवार को सीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। वहीं, संसद की ओर निकाले गए मार्च के दौरान प्रदर्शन के हिंसक होने की भी खबरें सामने आई थीं।

‘मंगल मिलन’ बैठक को बताया उपयोगी

किरेन रिजिजू ने बैठक को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सांसदों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया और पिछले कुछ महीनों में देश की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी साझा की। बैठक के दौरान हाल ही में राज्यसभा पहुंचे नए सांसदों, जिनमें नितिन नवीन भी शामिल हैं, का स्वागत भी किया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Mallikarjun Kharge: जंतर-मंतर की झड़प के बाद खड़गे का बड़ा फैसला, जन्मदिन नहीं मनाने का ऐलान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

UP News: भाजपा और रालोद के बीच सीटों पर मंथन, 2022 का सफल फॉर्मूला फिर चर्चा में

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की...

Share Market: शेयर बाजार की धीमी शुरुआत, मिड और स्मॉलकैप में दिखी मजबूती

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here