Wednesday, August 19, 2026
- Advertisement -

Kolkata hotel fire: कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, 6 घायल, मृतकों में बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोलकाता में बुधवार तड़के एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार साल का एक बच्चा भी शामिल है। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। यह घटना मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर हुई, जहां इमारत में कई होटल संचालित हो रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, आग रात करीब 1:45 बजे लगी। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, इमारत से करीब 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

मृतकों में बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल

पश्चिम बंगाल के अग्निशमन मंत्री कौशिक चौधरी ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि मृतकों में भारतीयों के अलावा बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मंत्री ने कहा कि इमारत की हालत बेहद खराब थी और यहां कई होटल चल रहे थे।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारण का पता फोरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा। मंत्री के मुताबिक, इमारत के प्रबंधन की ओर से सुरक्षा और निर्माण से जुड़े जरूरी नियमों के पालन में लापरवाही की गई थी। होटल संचालन में भी कई अनियमितताओं की बात सामने आई है।

धुएं के कारण बचाव अभियान में आई मुश्किल

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि होटल के अंदर धुआं काफी ज्यादा भर गया था। इसके चलते दमकलकर्मियों को सीढ़ियों के जरिए ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और अब इमारत को ठंडा करने का काम जारी है। फिलहाल बचाव दल की प्राथमिकता इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और आग के कारणों की जांच करना है। खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल अग्निशमन विभाग का मुख्यालय घटनास्थल के पास ही स्थित है।

होटल मालिक फरार, पुलिस कर रही तलाश

पुलिस के मुताबिक, होटल का मालिक घटना के बाद से फरार है। न्यू मार्केट थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही इमारत में अग्नि सुरक्षा और निर्माण संबंधी नियमों के उल्लंघन की भी जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के घटनास्थल का दौरा करने की संभावना है।

तारापीठ होटल अग्निकांड में भी हुई थी 9 लोगों की मौत

इससे पहले सोमवार तड़के पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में एक होटल में भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में मेघालय के एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल थे। पुलिस ने होटल मालिक कल्याण पाल समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में हुई खामियों की जांच जारी है।

यह आग सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे लगी थी। चार मंजिला होटल के भूतल पर आग लगी, उस समय ज्यादातर मेहमान सो रहे थे। आग तेजी से दूसरी मंजिल तक फैल गई और घना धुआं ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया। इससे कई मेहमान कमरों में फंस गए थे। घटना के समय होटल में कुल 43 लोग ठहरे हुए थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: अग्निवीर भर्ती में पूर्व सैनिकों ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: अग्निवीर भर्ती रैली के फ्लैग ऑफ...

Saharanpur News: मुठभेड़ में घायल 25 हजार का इनामी गोकश गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: बड़गांव थाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

Gold-Silver Price: वैश्विक तनाव और बढ़ती बॉन्ड यील्ड का असर, सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

जनवाणी ब्यूरो| नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here