जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: अगर आप सुबह के समय वर्कआउट करते हैं तो इससे अच्छी दिन की शुरुआत नहीं हो सकती। खासतौर पर जब आप वजन और शरीर को संतुलित बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन वर्कआउट और डाइट दोनों को ही संतुलित रखना बेहद आवश्यक है। अगर आप इन्हें संतुलित नहीं रखते हैं, तो यह दिल के लिए खतरे की घंटी की साबित हो सकता है। वहीं, सही तरीके से किया गया वर्कआउट ही शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है।
विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार किया गया वर्कआउट एक अच्छे शरीर को बनाने में सहायक होता है, लेकिन इन दिनों लोग जल्दी मसल बनाने के लिए डायट में कई तरह की चीजें शामिल कर लेते हैं। ऐसे में इनसे उन्हें एक अच्छा मस्कुलर शरीर तो मिल जाता है, लेकिन अंदर से वह उतना ही कमजोर अपने दिल को बना लेते हैं। इन्हीं सब चीजों का ध्यान रखने की जरूरत वर्कआउट करते समय होती है।
यदि सही तरीके से डाइट और वर्कआउट को चलाया जाए तो हृदय से संबंधित परेशानियों को दूर किया जा सकता है। हाल ही में देखने में आया है कि युवा अपनी बॉडी बनाने के लिए गलत डाइट ले लेते हैं, जिससे रक्तचाप और हृदय से संबंधित बीमारियां होने का खतरा भी हो जाता है। ऐसी कोई भी चीज का सेवन न करे जिससे हमारे शरीर को की बीमारी का सामना करना पडे।
शरीर के लिए जहर समान है स्टेरॉइड
बॉडीबिल्डिंग जगत में स्टेरॉइड का इस्तेमाल काफी होता आया है। वर्किंग पावर को बढ़ाने के लिए कई खिलाड़ी भी इसका इस्तेमाल कर लेते हैं। वहीं, इन दिनों कई लोग इस जहर का सेवन अपनी बॉडी को बनाने के लिए कर रहे हैं। स्टेरॉइड लेकर जिम में हेवी लिफ्ट तो भले ही आसानी से उठा सकते हैं, लेकिन यह उतना ही घातक आपके शरीर के लिए हो सकता है। स्टेरॉइड और कुछ प्री वर्कआउट जिम के समय लेने से यह ब्लड प्रेशर को बढ़ा देते हैं। जिससे पल्स रेट भी बढ़ जाता है। आर्टिफिशियल तौर पर बढ़ाया गया पल्स रेट और रक्तचाप आगे चलकर काफी घातक साबित हो सकता है। इन्हीं कारण से कम उम्र में भी दिल का दौरा जैसी परेशनियां होती हैं।
डाइट में रखें इन बातों का ख्याल
भले ही रोजाना जिम में घंटों पसीना बहाते हों, लेकिन जब तक एक संतुलित डाइट शरीर को नहीं मिलेगी तब तक शरीर स्वस्थ नहीं हो सकता है। इसके लिए रुटीन की डायट में कुछ बदलाव की जरूरत है। सबसे पहले डाइट से तला हुआ या तैलीय भोजन बिल्कुल बंद करें।इसके साथ जंक फूड को भी तुरंत बंद करें। प्रोटीन युक्त आहार का सबसे ज्यादा सेवन करे। इन सबसे भी हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
आज कल वॉर्मअप से बचने के लिए वर्कआउट से पहले प्री वर्कआउट लोग ले लेते हैं। जिससे आर्टिफिशियल तौर पर पल्स रेट और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और हेवी एक्सरसाइज आसानी से होती है, लेकिन आगे चलकर यह सेहत के लिए काफी नुकसान देने वाला साबित होता है। इससे रक्तचाप और दिल से संबंधित बीमारियां सामने आती हैं। -गौरव त्यागी, एथलेटिक कोच |
स्ट्रेरॉइड की ओवर डोसेज लेने से भी दिल का दौरा पढ़ने जैसी परेशानी सामने आती हैं। वहीं, कई बार ट्रेड मिल पर ज्यादा दौड़ने से भी इसका खतरा रहता है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन डाइट में करें और आॅयली फूड खाने से बचें। -राहुल अग्रवाल, ट्रेनर, इन शेप जिम |
डायट को शरीर के मुताबिक ही लें। दिन भर में संतुलित डाइट ही लें ज्यादा हेवी डायट भी नुकसादायक सािबत हो सकती है। दिल के कमजोर लोगों को ज्यादा रनिंग करने से बचना चाहिए। तेज गति से भागने के बजाय चलने को तरजीह दें। -शंकर लक्की वर्मा, ट्रेनर, अल्टिमेट पावर जिम |


आज कल वॉर्मअप से बचने के लिए वर्कआउट से पहले प्री वर्कआउट लोग ले लेते हैं। जिससे आर्टिफिशियल तौर पर पल्स रेट और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और हेवी एक्सरसाइज आसानी से होती है, लेकिन आगे चलकर यह सेहत के लिए काफी नुकसान देने वाला साबित होता है। इससे रक्तचाप और दिल से संबंधित बीमारियां सामने आती हैं।
स्ट्रेरॉइड की ओवर डोसेज लेने से भी दिल का दौरा पढ़ने जैसी परेशानी सामने आती हैं। वहीं, कई बार ट्रेड मिल पर ज्यादा दौड़ने से भी इसका खतरा रहता है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन डाइट में करें और आॅयली फूड खाने से बचें।
डायट को शरीर के मुताबिक ही लें। दिन भर में संतुलित डाइट ही लें ज्यादा हेवी डायट भी नुकसादायक सािबत हो सकती है। दिल के कमजोर लोगों को ज्यादा रनिंग करने से बचना चाहिए। तेज गति से भागने के बजाय चलने को तरजीह दें।