Monday, August 31, 2026
- Advertisement -

Shamli News: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में दो शूटर मुठ​भेड में ढेर

जनवाणी संवाददाता |

शामली: हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर अंकित बालियान के हाई प्रोफाइल मर्डर में शामली पुलिस को कामयाबी मिल गई है। सोमवार अलसुबह पुलिस व स्वाट टीम की दो शूटरों से मुठभेड हो गई जिसमें आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में दोनों हमलावर ढेर हो गए वहीं दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो शूटर फरार बताए जाते हैं। इन फरार शूटरों की बैकग्राउंड हाईप्रोफाइल बताई जाती है और राजनीतिक संरक्षण से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

शामली शहर में 26 अगस्त की शाम को पौने सात बजे एक हाईप्रोफाइल हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। इस हत्याकांड में हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चार हमलावरों ने अंकित बालियान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी जिसमें 18 राउंड फायरिंग होना बताया गया था जिसमें 8 गोली अंकित बालियान को लगी थी।

इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया था जब अंकित बालियान शामली शहर में आर्यपुरी नाला पटरी पर एक जिम से वर्कआउट करने के बाद वापस लौट रहा था। जिम से निकलकर जैसे ही अंकित बालियान अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठने के लिए जा रहे थे तो चार शूटरों ने अंकित पर फायरिंग कर दी थी। गोलियों से छलनी अंकित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

अंकित बालियान की हत्या से यूपी समेत हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में हड़कंप मच गया था। इस हत्याकांड की जिम्मेवारी हरियाणा के गोगी गैंग ने ली थी। कई दिनों तक सीसीटीवी फुटेज खंगलाने के बाद कुछ संदिग्धों के चेहरे पुलिस के सामने आए थे। जिनमें से दो शूटर सत्यम और आर्यन निवासीगण करना के चेहरे बेनकाब हो गए थे जबकि दो शूटरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। सोमवार अलसुबह एक सूचना पर एसपी एनपी सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों व स्वाट टीम की शामली कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में कैराना रोड पर शूटरों के साथ मुठभेड हो गई जिसमें दोनों शुटर आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में घायल हो गए जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों शूटरों के नाम सुमित पुत्र धर्मपाल और मोहित पुत्र महेश निवासीगण सोनीपत हरियाणा को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सिपाहियों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर एसपी एनपी सिंह समेत तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी की। एसपी ने बताया कि गोगी गैंग के राहुल शाहपुरिया ने ही हथियार उपलब्ध कराते हुए उन्हें शामली में अंकित की हत्या करने के लिए भेजा था। साथ ही बताया कि कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जानी गाने के बाद से अंकित को धमकी दी गई थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: गाड़ी हड़पने का आरोप, महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र के मलियाना...

UP News: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- AI वीडियो से विपक्ष को बदनाम कर रही सरकार

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Delhi SIR Draft Roll: 47.7 लाख मतदाताओं के नाम नहीं, तुरंत ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मतदाता सूची...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here