Wednesday, September 2, 2026
- Advertisement -

Weather Update: दिल्ली-NCR में तीन दिन बरसेंगे बादल, हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मानसून खत्म होने के समय भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों तक एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बारिश से लोगों को गर्मी और उमस भरी दोपहरी से राहत मिलने की उम्मीद है।

वहीं, मंगलवार की शाम हुई अचानक बारिश के बाद एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी संतोषजनक स्तर पर बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2 सितंबर को एनसीआर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इस दिन ‘सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम बारिश’ का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें कोई चेतावनी नहीं दी गई है।

3 सितंबर को तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा और अधिकतम 33 डिग्री तथा न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा। इस दिन ‘सामान्य बादलों के बीच हल्की बारिश’ की संभावना जताई गई है। 4 सितंबर को तापमान में मामूली गिरावट आएगी और अधिकतम 32 डिग्री तथा न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। वहीं, 5 से 7 सितंबर के बीच मौसम साफ रहेगा और आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इन तीनों दिन तापमान 32 डिग्री से 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसी भी दिन के लिए कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की है।

मंगलवार की शाम एनसीआर के कई इलाकों में अचानक बारिश हुई, जिससे प्रदूषण के कण बह गए और वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ। दिल्ली में आया नगर का एक्यूआई 62, डीपीसीसी चांदनी चौक का 96, आशोक विहार का 111, बवाना का 81, बुराड़ी क्रॉसिंग का 106, और कैंटोनमेंट एरिया का 48 (सबसे कम) रहा।

वहीं, आईटीएम सीआरआरआई मथुरा रोड पर 98, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज पर 87 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर 83 एक्यूआई दर्ज किया गया। नोएडा में सेक्टर-116 का एक्यूआई 124, सेक्टर-125 का 94, सेक्टर-62 का 85 और सेक्टर-1 का 98 रहा। गाजियाबाद में वसुंधरा में 107, लोनी में 87, वेद विहार-लोनी में 94, इंदिरापुरम में 58, संजय नगर में 52 और गोविंदपुरम में 46 एक्यूआई दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर में अधिकांश स्टेशनों पर एक्यूआई 100 से नीचे रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश मानसून की विदाई का अंतिम दौर है, जो गर्मी और उमस से राहत देगी। वहीं, एक्यूआई संतोषजनक होने से सांस संबंधी मरीजों को भी राहत मिली है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Sonu Sood: नेपाल की बाढ़ में मदद के लिए पहुंचे सोनू सूद, बोले- ‘नेपाल अकेला नहीं है’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Share Market: अमेरिका-ईरान जंग का बाजार पर असर, लाल निशान में खुला सेंसेक्स-निफ्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here