जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित करीब 119 साल पुरानी मस्जिद पर शनिवार तड़के करीब चार बजे प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। छह बुलडोजरों की मदद से पूरी मस्जिद ध्वस्त कर दी गई। कार्रवाई के दौरान कलेक्ट्रेट के पांचों गेट बंद रहे। 10 से अधिक थानों की पुलिस और पीएसी की पांच कंपनियां तैनात रहीं। अरबी मदरसे और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई।
प्रशासन के अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय ने मस्जिद को सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण मानते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिला अदालत ने दो सितंबर को मस्जिद पक्ष की अपील खारिज कर मूल आदेश बरकरार रखा। डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई हुई।सपा नेता फजलुर्रहमान ने कहा कि मस्जिद पक्ष को हाईकोर्ट जाने और राहत लेने का मौका दिया जाना चाहिए था। एमएलसी शाहनवाज खान ने भी कार्रवाई के समय पर सवाल उठाए।कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
वहीं, मस्जिद की शिकायत करने वाले विकास त्यागी ने कार्रवाई का स्वागत किया।पूरी खबर और सभी पक्षों के विस्तृत बयान के लिए पढ़िए दैनिक जनवाणी।

