Thursday, October 22, 2026
- Advertisement -

Jio Anniversary Offer: 120GB बोनस डेटा से लेकर ₹35,000 के फायदे तक, मिल रहे हैं कई बेनिफिट्स

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियों के बढ़ते रिचार्ज रेट के बीच रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए खास एनिवर्सरी ऑफर पेश किया है। कंपनी की सालगिरह के मौके पर मिल रहे इस ऑफर में ग्राहकों को डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट के साथ कई अतिरिक्त फायदे भी दिए जा रहे हैं। अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो जियो का 3,599 रुपये वाला सालाना प्रीपेड प्लान आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। 365 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में कई ऐसे बेनिफिट्स मिलते हैं, जो इसे खास बनाते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के साथ मिलने वाले सभी फायदे।

3,599 रुपये के प्लान में मिलेंगे ये फायदे

जियो का 3,599 रुपये वाला प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी एक बार रिचार्ज कराने पर पूरे साल तक सर्विस जारी रहेगी। रोजाना के हिसाब से देखें तो प्लान की लागत करीब 9.86 रुपये प्रतिदिन पड़ती है।

इसमें हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस तरह पूरे 365 दिनों में कुल 912.5GB डेटा उपलब्ध होगा। इसके साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं।

अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है और आप जियो के 5G कवरेज वाले इलाके में हैं, तो पात्रता के अनुसार अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी लिया जा सकता है।

120GB बोनस डेटा भी मिलेगा

इस एनिवर्सरी ऑफर में मिलने वाला 120GB अतिरिक्त डेटा इसकी खासियत है। कंपनी हर महीने 10GB का अतिरिक्त डेटा वाउचर देगी।

इस बोनस को रोजाना मिलने वाले 2.5GB डेटा के साथ जोड़ें तो सालभर में कुल डेटा 1,032.5GB तक पहुंच जाता है। इन अतिरिक्त डेटा वाउचर को ग्राहक MyJio ऐप के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं।

JioTV Pro और JioHotstar का भी लाभ

मनोरंजन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए भी प्लान में कई फायदे शामिल हैं। ग्राहकों को 12 JioTV Pro वाउचर मिलेंगे। प्रत्येक वाउचर की कीमत 55 रुपये बताई गई है। इनके जरिए 1,000 से ज्यादा टीवी चैनल्स का कंटेंट देखा जा सकता है।

इसके अलावा JioHotstar Mobile और हॉलीवुड कंटेंट का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। ध्यान रखें कि हॉटस्टार का लाभ आगे जारी रखने के लिए मौजूदा प्लान समाप्त होने के 48 घंटे के भीतर दोबारा रिचार्ज करना होगा।

इसके साथ ही ग्राहकों को 50GB JioAICloud स्टोरेज भी मुफ्त मिलेगा, जिसका इस्तेमाल फोटो, वीडियो और अन्य जरूरी फाइलों को सुरक्षित रखने के लिए किया जा सकता है।

Google AI Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री

ऑफर में सबसे खास बेनिफिट Google AI Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन है। जियो के अनुसार, इसकी कीमत करीब 35,100 रुपये है।

सब्सक्रिप्शन के तहत Google के एडवांस्ड Gemini AI फीचर्स के साथ 5TB क्लाउड स्टोरेज मिलता है। यह ऑफर 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिनके पास 349 रुपये या उससे अधिक कीमत वाला एक्टिव 5G प्लान है। पात्र ग्राहक MyJio ऐप के जरिए अपने Gmail अकाउंट से इस ऑफर को क्लेम कर सकते हैं।

फ्लाइट, शॉपिंग और मूवी टिकट पर भी डिस्काउंट

जियो ने अपने एनिवर्सरी ऑफर में कई पार्टनर वाउचर भी जोड़े हैं। यात्रा की योजना बना रहे ग्राहकों को EaseMyTrip पर फ्लाइट बुकिंग में 2,200 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं, AJIO पर 1,000 रुपये या उससे ज्यादा की खरीदारी करने पर 200 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

फिल्म देखने वालों के लिए Cinepolis पर भी ऑफर दिया जा रहा है। 550 रुपये के न्यूनतम खर्च पर दो मूवी टिकट खरीदने पर 150 रुपये की छूट मिलेगी। हालांकि, यह मूवी वाउचर मंगलवार को लागू नहीं होगा।

कुल मिलाकर, 3,599 रुपये वाला यह सालाना प्लान उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है जो एक ही रिचार्ज में लंबे समय तक डेटा, कॉलिंग, एंटरटेनमेंट और अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स चाहते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर...
spot_imgspot_img